भौरासा। भगवान शनि देव की पूजा करने से कई समस्याओं का अंत हो जाता है. साथ ही साढ़ेसाती की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है. आज शनि जयंती के दिन भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई तरह के उपाय भी करते हैं। इस दिन भगवान बजरंग बली की भी पूजा करने से भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिदेव भगवान की पूजा करते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आज 27 मई को शनि जयंती पर नगर में कई कार्यक्रम आयोजित हुए नगर के भौरासा फाटा रोड लाल माता स्थित शनि मंदिर, बस स्टैंड स्थित दोनों शनि मंदिर में आज अमावस्या मगलवार दिनांक 27 - मई -2025 को दोपहर 12ः00 बजे महाआरती एव सुबह से ही विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जो देर रात तक चलता रहा बस स्टैंड पर दो भंडारों का आयोजन हुआ जो एक सुबह 10ः 00 बजे से शुरू हुआ और शाम 4ः00 बजे तक चलता रहा वही दूसरा भंडारा शाम 4ः00 बजे से शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा एव एक दिन पूर्व दिनांक 26- मई 2025 सोमवार को एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया इस अवसर पर भोरासा नगर एव आस-पास के गांव की धर्म प्रेमी जनता व माता बहनों ने इस भंडारे में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व प्रसाद का लाभ लिया वही भंडारा में पधारे सभी नगर वासियों का बस स्टैंड पर स्थित दोनों ही शनि मंदिर पुजारी बबलू चंद्र जोशी, एव अशोक जोशी, अर्जुन जोशी, मंगल जोशी, दीपक जोशी ने भंडारे में पधारी हुई जनता का आभार व्यक्त किया।