BREAKING NEWS
BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2025, 6:24 pm
KHABAR : ग्राम देवरी खवासा में देवनारायण भगवान के भव्य मंदिर का होगा निर्माण, 55 लाख की लागत से होगा कार्य प्रारंभ, पढ़े खबर

Share On:-

मनासा। ग्राम देवरी खवासा में भगवान देवनारायण का भव्य मंदिर निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने जा रहा है। यह मंदिर ग्रामवासियों एवं गुर्जर समाज के सामूहिक सहयोग से तैयार किया जाएगा। मंदिर निर्माण की कुल लागत लगभग 55 लाख रुपये बताई गई है। पुराने मंदिर के स्थान पर नवीन मंदिर का निर्माण ठेकेदार शिवराम गुर्जर, निवासी कल्याणपुर, जिला भीलवाड़ा के माध्यम से किया जाएगा। आज विधिवत रूप से नापजोख व कलम-निशान के साथ मंदिर की नींव का कार्य आरंभ किया गया। निर्माण में मकराना के उच्च गुणवत्ता वाले सफेद संगमरमर का उपयोग किया जाएगा, जिससे मंदिर की भव्यता और भी निखरेगी। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक, युवा मित्र मंडल, ठेकेदार शिवराम गुर्जर के साथी बख़्तूनी निवासी फतेहलाल गुर्जर, ग्राम पटेल सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे। ठेका विधिवत रूप से सौंपा गया और एक वर्ष की अवधि में मंदिर निर्माण पूर्ण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस निर्माण कार्य को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है और युवाओं में विशेष ऊर्जा देखने को मिल रही है। सभी वर्गों द्वारा बढ़-चढ़कर सहयोग किया जा रहा है, जिससे यह कार्य एक सामाजिक एकता और श्रद्धा का प्रतीक बनकर उभरेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE