BREAKING NEWS
BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 4:10 pm
NEWS : महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान ने किया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान के चावण्ड सिंह चुण्डावत ने बताया कि महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती पर हर वर्ष की भांति प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के तहत चेलेन्जर्स शुटिंग रेंज प्रताप नगर चित्तौड़गढ़ पर स्नेप शुटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। 
प्रतियोगिता के उद्घाटन की मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेन्द्र कंवर, अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी, विशिष्ट अतिथि जौहर स्मृति संस्थान की महिला उपाध्यक्ष निर्मला कंवर राठौड़ रही। धु्रविशा चौधरी राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता को महारानी पद्मिनी की तस्वीर भंेटकर सम्मानित किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की मुख्य अतिथि भदेसर प्रधान सुशीला कंवर आक्या द्वारा पीप साईट बॉयज में प्रथम हेमेन्द्र सिंह सौलकी द्वितीय काव्यपुरी गोस्वामी, पीप साईट गर्ल्स में प्रथम मिसिका चुण्डावत द्वितीय अदिति राठौड, ऑपन साईट बॉयल में प्रथम युवराज सिंह द्वितीय गोविन्द सिंह भाटी, ऑपन साईट गर्ल्स में प्रथम शेलजापुरी गोस्वामी द्वितीय ध्रुविशा चौधरी को प्रशस्ती पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया। चेलेन्जर्स शुटिंग रेंज के संचालक हंसराज पुरी गोस्वामी ने शुटिंग रेंज उपलब्ध करवाकर सहयोग प्रदान किया एवं प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक जनमेजय पुरी गोस्वामी रहे।
इस अवसर पर प्रताप स्पोर्ट्स संस्थान के संरक्षक अनिरुद्ध सिंह भाटी, अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी, जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत, कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह भाटी, शिव सिंह झालरा, योगेन्द्र पाल सिंह राठौड़, दलपत सिंह चुण्डावत, विरेन्द्र सिंह चौहान, पुष्पराज पुरी, राजेन्द्र पुरी गोस्वामी (एक्स एयरफोर्स), रूप सिंह दुर्ग, गजराज सिंह झाडोली, सुरेन्द्र सिंह उलपुरा आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE