BREAKING NEWS
BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 4:14 pm
KHABAR : भारत विकास परिषद् की सुभाष शाखा नीमच ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारत विकास परिषद् की सुभाष शाखा नीमच द्वारा आज महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। यह कार्यक्रम स्पेन्टा पेट्रोल पंप पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। सभी परिषद् सदस्यों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर “महाराणा प्रताप अमर रहें”, “वीर प्रताप की जय” जैसे जयघोषों के साथ राष्ट्रनायक के बलिदान को स्मरण किया। इस अवसर पर परिषद के सचिव मनीष गर्ग ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में महाराणा प्रताप के शौर्य और स्वाभिमान को निम्न पंक्तियों के माध्यम से अभिव्यक्त किया-
आज भी जब लहू उबाले, मारे याद आता है प्रताप,
वीरता की परिभाषा है, स्वाभिमान की तलवार।
तुम भारत की हो आन, बान, शान, सदा अमर रहो, भारतवासी को है बहुत प्यार।
संगठन सचिव दिनेश पोरवाल, वरिष्ठ सदस्य संतोष बंसल, प्रवीण जैन, पवन शर्मा, अशोक सोनी, हरगोविंद दीवान, राजेश सोलंकी और दिनेश सिंह ने भी महाराणा प्रताप के अद्वितीय साहस, आत्मबल और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष ललित राठी ने कहा कि महाराणा प्रताप जैसे वीर पुरुषों का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उनका त्याग और बलिदान आज भी हर भारतवासी के हृदय में स्वाभिमान और देशभक्ति की लौ प्रज्वलित करता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE