नीमच। शहर में वधवा नर्सिंग होम ने डॉ. स्वप्निल वधवा के जन्मदिन पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जहाँं 60 से अधिक रक्तदाताओं ने जीवन बचाने के लिए अपना योगदान दिया। इस नेक पहल में शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसी कड़ी में, मानसा के चिरंजीवी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने भी एक निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, मनोरोग और सामान्य बीमारियों से जूझ रहे करीब 150 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों ने परामर्श दिया। यहां ब्लड शुगर, बीपी, ईसीजी और बीएमडी जैसी महत्वपूर्ण जाँचें भी निशुल्क की गईं। शिविर में चयनित रोगियों को रियायती दरों पर ऑपरेशन की सुविधा भी मिलेगी।इस शिविर में डॉ. आबिद हुसैन अंसारी, डॉ. शुभ्रा तिवारी, डॉ. सोहेल शेख, डॉ. स्वाति वधवा और डॉ. स्वप्निल वधवा जैसे कई अनुभवी डॉक्टरों ने अपनी निःस्वार्थ सेवाएँ दी।