BREAKING NEWS
BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<     रोटरी भवन गुना में उमड़े मरीज,मुफ्त नेत्र,.. <<     माउंट आबू का सुहाना मौसम बना आकर्षण,.. <<     KHABAR : श्रावण माह के पहले सोमवार मां उर्वशी के.. <<     BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2025, 6:18 pm
KHABAR : कीर समाज ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति सभी के लिए प्रेरणा का पुंज- बोले कीर समाजजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में गुरुवार को स्पेंटा पेट्रोल पंप ग्वालटोली चौराहा पर स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रतापजी की जयंती जिला कीर समाज नीमच द्वारा प्रसिद्ध समाजसेवी शिक्षाविद शिक्षक प्रेमसिंह जी दायमा  रायसेन, कीर युवा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चांदना नीमच, गोकुल दायमा इंदौर, इंजीनियर प्रबलसिंह दायमा इंदौर, जितेंद्र कीर सीवनी मालवा की प्रमुख उपस्थिति में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित जिला कीर समाज के संरक्षक श्यामलाल कीर कीरपुरा खुर्द, जिला कीर युवा महासभा के अध्यक्ष मनोहर कीर मोरवन, संरक्षक बापूलाल कीर रावतपुरा , विष्णु कीर मोरवन, मदनलाल कीर कीरपुरा खुर्द, आदि सभी के द्वारा महाराणा प्रतापजी की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। सभी ने उनके बलिदानों को याद करते हुए कहा कि समाज को महाराणा प्रताप जी के आदर्शों पर चलकर बुराइयों को दूर करना चाहिए।  अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित जीवन के प्रतीक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर हम सभी उनको नमन करते है। वे वीर योद्धा थे, उनका त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा का पुंज है। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाना गर्व की अनुभूति होती है।  मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके अद्भुत साहस, शौर्य और बलिदान को सदा याद किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित समाज बंधुओं सभी ने भारत माता की जय, जब तक सूरज चांद रहेगा महाराणा प्रताप जी का नाम रहेगा जयकारे लगाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE