BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 6:48 pm
KHABAR : सभी विभाग अपने भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्‍थापित करें, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जिला अधिकारियों की बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी विभागों के अधिकारी, सभी नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतें अपने विभागों के भवनों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग ईकाई स्‍थापित करें। जिससे, कि वर्षा जल को अनावश्‍यक बहने से रोका जा सकें और जल संरचनाओं को रिचार्ज किया जा सकें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम लक्ष्‍मी गामड, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ.ममता खेड़े, राजेश शाह, एसडीएम एवं सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर्स तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए, कि वे पशुचिकित्‍सकों से गौशालाओं का नियमित रूप से निरीक्षण एवं भ्रमण सुनिश्चित करवाएं तथा गौशाला संचालकों को मृत पशुओं के विधिवत उचित रीति से निपटान की व्‍यवस्‍था करने हेतु पाबंद करें। कलेक्‍टर ने नगरपालिका सीएमओं को निर्देश दिए, कि वे नीमच के प्रमुख नालों के 17 चिन्हित स्‍थानों पर प्राथमिकता से साफ-सफाई बारिश से पूर्व सुनिश्चित करवाएं। रपटों, पुल , पुलियाओंपर आवश्‍यकतानुसार रैलिंग लगवाएं।
अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाए- बैठक में कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए, कि वे ऐसे प्रकरण जिनमें राजस्‍व न्‍यायालयों द्वारा अतिक्रमण हटाने, कब्‍जा हटाने और रास्‍ते खुलवाने संबंधी आदेश पारित कर दिए गए है और उन पर अमल नहीं हुआ है, उनको सूचीबद्ध कर, अभियान चलाकर आगामी शुक्रवार, शनिवार को जिले में एक साथ अतिक्रमण हटाने, रास्‍तेखुलवाने और सीमांकन का कार्य सुनिश्चित करें।  
योजनाओं का लाभ लेने हेतु जरूरी है ईकेवायसी- बैठक में कलेक्‍टर ने कहा, कि जिले में ईकेवायसी से शेष रहे हितग्राहियों की ईकेवायसी के लिए पंचायतों और नगरीय वार्डाे में शिविर आयोजित कर शतप्रतिशत ईकेवायसी का कार्य पूर्ण करवाया जाए। उन्‍होने कहा, कि हितग्राहियों को प्रेरित किया जाए, कि यदि वे स्‍वयं आगे आकर अपना ईकेवायसी नही करवाएंगे, तो भविष्‍य में उन्‍हें शासकीय योजनाओं, राशन सामग्री का लाभ प्राप्‍त करने में असुविधा होगी। अतरू सभी हितग्राही स्‍वयं आगे आकर अपना ईकेवायसी करवाएं। कलेक्‍टर ने सभी नगरीय निकायों, जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि वे 15 जून से पूर्व शेष रहे सभी हितग्राहियों का ईकेवायसी करवाएं।कलेक्‍टर ने ग्राम पंचायतों के नोडल जिला अधिकारियो को भी निर्देश दिए, कि वे बुधवार को अपने-अपने क्षेत्र की पंचायतों का भ्रमण कर, ईकेवायसी कार्य की समीक्षा करें और शेष रहे हितग्राहियों को ईकेवायसी के लिए प्रेरित कर, उनका ईकेवायसी करवाएं।     

एक पेड मॉं के नाम के तहत पौधा रोपण- 
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने निर्देश दिए,कि सभी जिला अधिकारी नगरीय निकाय विश्‍व पर्यावरण दिवस 5 जून के पूर्व पौधारोपण का अपना-अपना लक्ष्‍य तय कर, पौधारोपण की सभी आवश्‍यक तैयारियॉं कर लें। 5 जून को सांकेतिक रूप से एक पेड़ मॉ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रमआयोजित कर, पौधारोपण करवाएं। तदपश्‍चात अच्‍छी बारिश के बाद वृहद रूप से पौधारोपण का कार्य करवाया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE