मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश देते हुए कहा कि समग्र ई केवाईसी के लिए कार्य योजना बनाएं। इसके लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 15 जून तक शिविर लगाए। तथा ई केवाईसी का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करें। इस शिविर में फूड विभाग एवं राजस्व विभाग एक साथ मिलकर काम करें। ब्लॉक वाइज शेड्यूल बनाएं। ईकेवाईसी में जो कार्य नहीं करें इसके विरुद्ध कार्यवाही करें।
बैठक के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, सभी जिलाधिकारी मौजूद थे। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन पीएम आवास वेरिफिकेशन का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करें। इसके लिए सीईओ जनपद शेड्यूल बनाएं। कहीं पर भी वेरिफिकेशन के कार्य में पेंडेंसी न रखें। इसके साथ ही नवीन पीएम आवास की सूची कार्यालय के बाहर भी चस्पा करें। लोक सेवा प्रबंधन को निर्देशित किया की सभी एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में ई ऑफिस कार्यप्रणाली शुरू करने हेतु कार्य योजना बनाएं। तहसीलदार और एसडीएम आरसीएमएस पर प्रकरण लंबित न रखें। इन प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें। ऐसे सभी प्रकरणों की सूची बनाकर लगातार सुनवाई करें। एसडीम गरोठ को निर्देश दिए कि, आकस्मिक वर्षा से पान की खेती में जिन किसानों को नुकसान हुआ है, इस हेतु पान की खेती का सर्वे करके आरबीसी 6(4) के तहत राहत प्रदान करें। नजूल के प्रकरणों की समय सीमा तय कर, सभी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें। नजूल के प्रकरणों में जवाब स्पष्ट रूप से लिखें। सीमांकन के प्रकरणों का प्रतिदिन निराकरण करें। साथ ही प्रतिदिन कितनो का निराकरण किए रिपोर्ट भेजे। एक पेड़ मां के नाम अभियान की तैयारी के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण करें। आयुष विभाग आगामी 21 जून को होने वाले योग दिवस कार्यक्रम के लिए आवश्यक तैयारी करें एवं इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें। उपार्जन के सभी कार्य, बिल, बिल, भुगतान कार्य समय सीमा पूर्ण करें।