BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 7:10 pm
KHABAR : विधायक के पीए को कलेक्टर ने किया निलंबित 50 हजार की रिश्वत लेने के लगे थे आरोप विधायक ने खुद की थी कलेक्टर से शिकायत, पढे़ खबर 

Share On:-

अशोकनगर। कांग्रेस विधायक हरिबाबू राय के निजी सहायक (पीए) मनोज नामदेव को एक सीएचओ का ट्रांसफर कराने के एवज में 30 हजार रुपए लेने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से की।

अशोकनगर विधायक हरिबाबू राय के पीए मनोज नामदेव ने गुना निवासी अंकित जाटव से उनकी सीएचओ बहन का तबादला अशोकनगर से गुना कराने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी। पीए ने 30 हजार रुपए ले भी लिए। जब विधायक हरीबाबू राय को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत पीए से पैसे वापस कराए।

निलंबन आदेश में यह भी उल्लेख है कि मनोज नामदेव ने बहुजन समाज पार्टी के नेता बाबूलाल दैलवार के भांजे से ट्रांसफर लेटर लिखवाने के लिए भी पैसे मांगे थे। यह रकम विवेक टॉकीज के पास ली गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जनजातीय कार्य विभाग के सहायक ग्रेड-03 कर्मचारी मनोज नामदेव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब मिलने के बाद उसे असंतोषजनक पाया गया, जिसके बाद मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1966 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

निलंबन के दौरान मुख्यालय अशोकनगर रहेगा निलंबन अवधि में मनोज नामदेव का मुख्यालय जिला पंचायत अशोकनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का कार्यालय रहेगा। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE