रतलाम। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रूचि शर्मा ने बताया कि कलेक्टर राजेश बाथम के मार्गदर्शन में जिले के 11 युवाओ का माँ तुझे प्रमाण योजना के अन्तर्गत चयन हुआ है। चयनित युवाओ का दल उज्जैन से खजुराहो, जटाशंकर, पन्ना वर्ल्ड हैरिटेज टैम्पल, पन्ना टाइगर रिजर्व भ्रमण हेतु जाएगा। जिसमे रतलाम, जावरा, आलोट, पिपलोदा, सैलाना के खिलाड़ी महेश चौहान, वैभव सोलंकी, हरिओम सोनी, अजय जटिया, रामेश्वर चौधरी, सुशील दोनिया, विनोद धनगर, नरेन्द्र सोलंकी, संस्कार जैन, मनीष परमार, गौरव मईडा का दल उज्जैन से रवाना हुआ।