रतलाम। जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी द्वारा बताया गया कि म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम अंतर्गत स्थापित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम (मॉडिफाई योजना, 2022) के तहत लीगल एड डिफेंस काउंसिल का कार्यकाल 13 अगस्त 2025 को समाप्त होने की स्थिति में 6 पदों पर अधिवक्ताओं की संविदा आधार पर नवीन भर्ती की जा रही है।
लीगल एड डिफेंस काउंसिल योजनान्तर्गत जिले में लीगल एड डिफेंस काउंसिल कार्यालय हेतु स्वीकृत कुल 6 पदों में से चीफ-लीगल एड डिफेंस काउंसिल हेतु 01 पद, डिप्टी चीफ-लीगल एड डिफेंस काउंसिल हेतु 02 पद, असिस्टेंट-लीगल एड डिफेंस काउंसिल हेतु 03 पद संविदा आधार पर नियुक्त किया जाना है। जिसके लिए उक्त पदों पर अर्हता प्राप्त अधिवक्ताओं से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र 25 जून शाम 05.00 बजे तक कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम में आमंत्रित किए गए है।
भर्ती की विस्तृत विज्ञप्ति एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला एवं सत्र न्यायालय, रतलाम की वेबसाईट https://ratlam.dcourts.gov.in एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की वेबसाईट https://www.mpslsa.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय रतलाम में भी संपर्क किया जा सकता है।