देवास। जल को बचाएं जीवन को बचाएंष्, ष्जब तक जल सुरक्षित है तब तक कल सुरक्षित हैष्। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में जिले में 30 जून 2025 तक जल को सहेजने, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए “जल गंगा संवर्धन अभियान” चलाया जा रहा है। “जल गंगा संवर्धन अभियान” में जिले की समस्त जनपद पंचायतों की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में लोगों द्वारा उत्साह एवं उमंग के साथ जल का महत्व समझते हुए श्रमदान कर अपनी सहभागिता निभाई जा रही हैं और जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संदेश दे रहे हैं। इसके साथ ही पौधारोपण भी किया जा रहा है। अभियान के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकासखंड देवास के ग्राम गंगर्दी में क्षिप्रा नदी तथा उसके आसपास साफ-सफाई की गई तथा गंदगी को बाहर किया। नदी तट के आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री अमित सिंह के नेतृत्व में विभाग के सहायक यंत्रीगण, उपयंत्रीगण, जिला समन्वयक, जिला फैसिलिटेटर, पीएमयू स्टॉफ, विकासखंड समन्वयक तथा विभाग के कर्मचारियों द्वारा क्षिप्रा नदी के तट पर श्रमदान किया। इस दौरान ग्राम गंगर्दी के सरपंच, जनप्रतिनिधिगण, सचिव, रोजगार सहायक और ग्रामीणजन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं विभाग का सहयोग किया।