BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 3, 2025, 7:38 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 जून को करेंगे क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ, गंगा दशहरा पर माँ क्षिप्रा को अर्पित करेंगे 351 फीट की भव्य चुनरी, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 4 जून को प्रातः 8 बजे उज्जैन के रामघाट से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन में 5 जून गंगा दशहरा को मुख्यमंत्री माँ क्षिप्रा को 351 फीट लंबी भव्य चुनरी अर्पित करेंगे। श्रद्धा, संस्कृति और जल संरक्षण के भाव को समर्पित यह आयोजन गंगा दशहरा पर्व की पूर्व संध्या पर होगा।
क्षिप्रा लोक संस्कृति समिति के इस दो दिवसीय तीर्थ परिक्रमा आयोजन में संतों,  इतिहासकारों, साहित्यकारों और विषय विशेषज्ञों सहित हजारों श्रद्धालु सहभागी होंगे। यात्रा मार्ग में पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे।

परिक्रमा पथ और कार्यक्रम-
क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा उज्जैन के रामघाट से 4 जून को प्रारंभ होकर नरसिंह घाट, कर्कराज मंदिर, नानाखेड़ा, त्रिवेणी, शनि मंदिर और गुरुकुल स्कूल तक जाएगी।  यहाँ विश्राम एवं प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। यात्रा पुनः प्रारंभ होकर सिकंदरी, गोठड़ा, चिंतामण, भूखी माता, गुरुनानक घाट होते हुए शाम को रामघाट लौटेगी। यहाँ प्रसिद्ध भजन गायक श्री पवन तिवारी की संगीतमय प्रस्तुति होगी।
परिक्रमा 5 जून को दत्त अखाड़ा घाट से ध्वज पूजन के साथ पुनः प्रारंभ होगी और रणजीत हनुमान, मंगलनाथ, काल भैरव, सांदीपनि आश्रम, ऋणमुक्तेश्वर तथा अन्य तीर्थों से होकर शाम 5 बजे रामघाट लौटेगी।

गंगा दशहरा पर विशेष आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 जून की शाम दत्त अखाड़ा घाट पर माँ क्षिप्रा को 351 फीट लंबी भव्य चुनरी अर्पित करेंगे। इस अवसर पर भारतीय सेना के सिंफनी बैंड, प्रसिद्ध हरिकथा वाचक ग्वालियर के पं. ढोली बुवा महाराज और मुंबई की प्रख्यात भजन गायिका सुश्री स्वस्ति मेहुल अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE