देवास। पानी आप बचाओ, पानी आपको बचाएगा। जल जीवन का अभिन्न अंग है, और इसके बिना न तो कृषि संभव है, न ही उद्योग, और न ही हमारी दैनिक आवश्यकताएँ पूरी हो सकती हैं। अतः जल का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। जिले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में “जल गंगा संवर्धन अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड टोंकखुर्द की नवांकुर संस्था एकात्म मानव कल्याण समिति एवं ग्राम पंचायत चौबाराधीरा के प्रयास से तालाब गहरीकरण कार्य प्रारंभ किया गया। जिसमें गांव के किसानों द्वारा जनभागीदारी कर स्वयं के व्यय से तालाब की गाद निकाली जा रही है।