उज्जैन। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति देखी। निरीक्षण के दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कहा कि काम तेज गति से कर समय से पूर्ण करे। नगर निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे। कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि कार्य सभी मापदंड अनुसार कर,लक्ष्य अनुसार समय से करे। बारिश के पूर्व के कार्य पूर्ण कर ,कार्य की गति को बनाए रखे। निरीक्षण के दौरान सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर सिंह ने वेलनेस समिट आयोजन स्थल का निरीक्षण किया
कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार सुबह 05 जून को आयोजित होने वाली वेलनेस समिट के कार्यक्रम स्थल उज्जैन-इंदौर रोड स्थित अंजुश्री होटल का निरीक्षण कर समिट की तैयारियों का जायजा किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सिंह ने बारिश के अनुरूप सभी तैयारियां करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी सम्मिलित होंगे। साथ ही ईशा फाउंडेशन, अपोलो ग्रुप, पतंजलि ग्रुप, हार्टफुलनेस, श्रीश्री रविशंकर, डाबर ग्रुप आदि के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर सिंह ने सम्बन्धित विभाग को समन्वय कर समिट में आने वाले सभी मेहमानों को भगवान श्री महाकाल के दर्शन सुगमता से करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों के लिए कार्यक्रम के दौरान आयोजित होने वाली वन टू वन चर्चा ,प्रेस कॉन्फ्रेंस आदि के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश देकर सभी तैयारियां समय से पूर्व करने के निर्देश दिए।