नीमच। जबरन खाई खोदकर रास्ता बंद करने के मामले में नीमच जिले के मनासा तहसील अंतर्गत गांव खेतपालिया के निवासी कारूलाल पिता गोपाल कुशवाहा ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में एक आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि रामपुरा के बादीपुरा मोहल्ले के रहने वाले रफीक पिता जसीर ने गांव आनंदीपुरा ब्लॉक में खेतपालिया से जाने वाले रास्ते पर खाई खोद दी है। यह वर्षों पुराना रास्ता है। रास्ता रोकने के कारण गोपाल कुशवाहा का खेती कार्य प्रभावित हो रहा है। आवेदक ने कलेक्टर से उचित कार्रवाई की मांग की है।