BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 6, 2025, 2:32 pm
BIG REPORT : किराए पर विमान और हेलीकॉप्टर लेगी एमपी सरकार, एविएशन कम्पनियों को करेंगे इम्पैनलमेंट, 18 जून को देखे जाएंगे कम्पनियों के प्रस्ताव, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। एमपी की बीजेपी सरकार मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ सरकार के कामकाज के लिए किराए पर हेलिकॉप्टर और विमान लेगी। इसके लिए एक साल तक के लिए विमान कम्पनियों के साथ सरकार इम्पैनलमेंट करने जा रही है जिसके लिए कम्पनियों से प्रस्ताव बुला लिए गए हैं। इन कम्पनियों के प्रस्ताव 18 जून को खोले जाएंगे और सरकार द्वारा तय रेट पर सेवाएं देने को तैयार कम्पनी से किराए पर हेलिकॉप्टर और विमान लेने पर अंतिम निर्णय होगा।


राज्य सरकार द्वारा यह इम्पैनलमेंट साल 2025-26 के लिए किया जाएगा। इसके लिए ऐसी कम्पनियों को प्रस्ताव देने कहा गया था जो किराए पर विमान और हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराते हैं। हर साल होने वाले इम्पैनलमेंट के लिए विमानन विभाग ने निजी एविएशन कम्पनियों से सरकार द्वारा तय दरों के आधार पर प्रस्ताव बुलाए हैं। इसमें नॉन शेड्यूल ऑपरेटर और चार्टर्ड सर्विस प्रोवाइडर का काम करने वाली कम्पनियां शामिल हो सकती है। सरकार ने कहा है कि उन्हीं निजी कम्पनियों को इम्पैनल किया जाएगा जिनका डबल इंजन प्योर जेट या टर्बाेप्रॉप वायुयान होगा।


पिछले साल दस कम्पनियां हुई थीं इम्पैनल, तीन लाख रुपए प्रतिघंटा था किराया
ग्वालियर में 2021 में सरकार का विमान डैमेज होने के बाद से सरकार किराए के विमान में ही सफर कर रही है। इसके लिए पिछले साल इम्पैनल की गई दस कम्पनियों को तीन लाख रुपए प्रति घंटा के हिसाब से किराया भुगतान करना पड़ा है। पिछले साल विमान का उपयोग न होने पर भी दो घंटे का किराया सरकार को चुकाना पड़ रहा था।


2026 में सरकार को मिलेगा नया विमान
राज्य सरकार ने एक नया विमान खरीदने के लिए अमेरिका की कम्पनी से करार किया है जो सरकार को साल 2026 में मिलेगा। सरकार द्वारा खरीदा जा रहा बॉम्बार्डियर कपंनी का 3500 हवाई जहाज सुपर मिडसाइज बिजनेस जेट है। इसमें 8 से 9 यात्री सफर कर सकेंगे। इस प्लेन से एक बार में साढ़े 5 हजार किलोमीटर की हवाई यात्रा की जा सकेगी। यानी भारत से रूस की राजधानी मॉस्को तक का हवाई सफर एक बार में आसानी से किया जा सकेगा। एक साथ 12 सूटकेट रखे जा सकेंगे। इस प्लेन में सबसे खास इसका स्मार्ट केबिन होता है, जो आवाज को नियंत्रित करता है। इस विमान को सरकार 233 करोड़ रुपए में खरीद रही है। यह विमान किसी भी मौसम में उड़ान भर सकने में सक्षम होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE