BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 7, 2025, 11:44 am
BIG NEWS : प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की विधानसभा में दंबगों की दंबगई, न्याय के लिए लौटन यात्रा के साथ पैरों में रखनी पड़ रही पगड़ी, अब किसान डांगी ने दी आत्मदाह की चेतावनी, पीएम से सीएम तक कर चुका है शिकायत, नही मिला न्याय, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश में मोहन सरकार आने के बाद से सरकारी सिस्टम के काम में लाचारी देखने को मिल रही है। अगर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के गृह जिले मंदसौर की ही बात की जाए तो यहां भी अलग-अलग विधानसभाओं से जमीनों पर दंबगो के कब्जो के कई मामले सामने आ चुके है, जिसमें पूर्व में सीतामऊ क्षेत्र के ग्राम साखतली निवासी किसान शंकरलाल पिता फूलचंद मंगलवार को लोट लगाते हुए जनसुनवाई में पहुंचे थे। जिसके बाद ये मामला भोपाल तक पहुंचा था। वहीं दूसरा मामला भी ऐसा ही है जहां जनसुनवाई में निराकरण नहीं हुआ तो नाराज बुजुर्ग कलेक्टोरेट के सामने सड़क पर बैठ गया। सूचना पर तहसीलदार सोनिका सिंह मौके पर पहुंचीं तो बुजुर्ग ने पगड़ी उतारकर उनके पैरों में रख दी।

वहीं अब एक और सनसनी खेज मामला सामने आ रहा है और ये मामला खुद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की विधानसभा का है, जहां अपनी जमीन की लड़ाई लड़ रहे भगवान पीता भंवर लाल डांगी निवासी ग्राम पंचायत टिडवांस तहसील मल्हारगढ़ जिला मंदसौर कई बार जनसुनवाई में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इतना ही नहीं वे राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री तक को अपनी गुहार लगा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। 


अब पिड़ित किसान नरसिंह डांगी का कहना है कि अब न्याय मिलने की उम्मीद खत्म हो गई है क्योंकि बीती रात को दंबगो ने उनकी जमीन पर पक्का निर्माण करना भी शुरू कर दिया है जबकि मेरे पिताजी के नाम से दर्ज जमीन पर भुवानी राम पीता अमरा डांगी 
ने अतिक्रमण कर रखा है और मल्हारगढ़ तहसीलदार द्वारा पटवारी रामदयाल सुर्वश को निर्देश दिए, उन्होंने भी मौके पर आकर निर्माण रूकवाना चाहा, लेकिन दंबगो की दंबगई के आगे सरकारी सिस्टम फेल हो गया। वहीं इसके बाद 100 डायल की मदद से पुलिस को भी सूचना की गई उसके बाद नाहरगढ़ थाना पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और निर्माण कार्य ना करने की चेतावनी दी, लेकिन उसके पक्षात भी बिती रात कालम भर अवैध निर्माण किया जा रहा है ।

किसान नरसिंह डांगी का कहना है कि इतना सब कुछ होने के बाद पीएम से लेकर सीएम और जिला प्रशासन को तक अपनी जमीन पर दंबगो के कब्जे से मुक्त करने के लिये सारे प्रयास कर लिये अब आकरी मौका है कि में आत्मदाह मंगलवार को जनसुनवाई में जाकर करू, तभी ये सोया हुआ सरकारी सिस्टम कभी जाग जाए और मेरे परिवार को न्याय मिल जाए। 

वही इस मामले को लेकर जब हमने तहसीलदार ब्रजेश मालवीय से संपर्क करना चाहा तो उन्होने हमारा फोन नही उठाया, ऐसे में अब मंगलवार को कोई बड़ा घटनाक्रम होता है तो एक बार फिर मंदसौर सुर्खियों में होगा क्योंकि आए दिन दंबगो के द्वारा जमीनों पर कब्जे के सनसनी खेज मामले सामने आ रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE