BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2025, 12:50 pm
KHABAR : लंदन में भारत-यूके के बीच कानूनी मध्यस्थता पर सम्मेलन, लहार के अधिवक्ता अक्षय प्रताप सिंह कौरव ने लिया हिस्सा, व्यवसायिक विवादों पर रखा तर्क, पढे़ खबर

Share On:-

भिंड। जिले के लहार क्षेत्र के अधिवक्ता अक्षय प्रताप सिंह कौरव ने लंदन के ऐतिहासिक चर्च हाउस, वेस्टमिंस्टर में आयोजित भारतीय मध्यस्थता परिषद (आई सी ए) के तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में उन्होंने व्यवसायिक विवादों में कानूनी सहयोग पर अपने विचार रखे।


बता दें कि, दबोह कस्बे के जगदीश पुरा निवासी कौरव ने ग्वालियर से एलएलबी की पढ़ाई की और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की। वर्तमान में वे लंदन से एलएलएम कर रहे हैं।


भारत-यूके वाणिज्यिक विवादों पर मध्यस्थतारू मध्यस्थता प्रक्रियाओं का समन्वयष् विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण रमकृष्ण गवई और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भारत की मध्यस्थता प्रणाली को मजबूत बनाने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।


सम्मेलन का उद्घाटन आई सी ए के महानिदेशक अरुण चावला और अध्यक्ष डॉ. एन. जी. खेतान ने किया। कार्यक्रम में यूके सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश लॉर्ड माइकल ब्रिग्स, भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराईस्वामी और बैरिस्टर करिश्मा वोरा सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।


इन्होंने भी रखे विचार
तकनीकी सत्रों में भारत से डॉ. पिंकी आनंद, गीता लूथरा, अमित सिब्बल, मोहित सराफ, पायल चटर्जी तथा यूके से शेरिना पेटिट, रॉबर्ट लॉरी, एनाबेल थॉमस और केट कॉर्बी जैसे विधि विशेषज्ञों ने मध्यस्थता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE