BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2025, 1:43 pm
BIG REPORT : दिग्विजय के भाई लक्ष्मण कांग्रेस के स्लीपर सेल, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा बोले- शिलांग मामले में सीबीआई जांच तो आरक्षक भर्ती घोटाले में क्यों नहीं, कोरोना को लेकर कही ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस के स्लीपर सेल बताते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरक्षक भर्ती घोटाला और कोरोना वैक्सीन को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है। कहा दृ लक्ष्मण सिंह बहुत वरिष्ठ नेता है। कांग्रेस ने उनको नोटिस दिया है। अब एआईसीसी को निर्णय लेना है लेकिन अब सृजन संगठन का मामला है। मैंने भी अपनी बात रखी है। पार्टी में जो स्लीपर सेल है उनका खुलासा किया जाए। यह पहले भी पार्टी को नुकसान पहुंचा चुके और अभी भी पहुंचा रहे हैं। एआईसीसी की भी प्रक्रिया है। विचार कर रहे हैं, फिर कार्रवाई भी जल्द होगी।


आरक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई की जांच क्यों नहीं
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- शिलांग में इंदौर दंपति लापता मामले में सीबीआई जांच की मांग की तो एमपी आरक्षक भर्ती घोटाले से सरकार क्यों बच रही है। व्यापमं घोटाले से जो कड़ी शुरू हुई है वह खत्म नहीं हो रही है। जब पुलिस आरक्षक में ही घोटाला तो प्रदेश के कानून व्यवस्था की क्या हालत होगी? सीबीआई की जांच होना चाहिए। कौन इसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। पुलिस के अफसर की मिलीभगत है। मेघालय सरकार को सीबीआई जांच के लिए लिख रहे है। आरक्षक भर्ती घोटाला भी बहुत बड़ा मामला है। इसकी भी सीबीआई जांच होना चाहिए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो।


प्रदेश में कोरोना पर भी सियासत
पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कोरोना को लेकर कहा- देश समेत प्रदेश में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़ रहे हैं। भोपाल में भी एक महिला की जान गई है। सरकार की नजरअंदाजी आने वाले समय में बदतर स्थिति लाने के लिए जिम्मेदार होगी। सरकार नींद में सोई हुई है, जांच तक की व्यवस्था नहीं है। पहले कितने लोगों की जान गई। सरकार को भी सतर्क रहना जरूरी है, इंतजाम कुछ नहीं हैं। पहले जिन्हें वैक्सीन लगी उन लोगों को ज्यादा हार्ट अटैक हो रहे हैं। युवाओं में इसलिए ही हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार को बीती गलतियों से सबक लेकर जल्द से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE