दतिया। गौमुख धाम नेकौरा निवासी राहुल रावत ने मां पीतांबरा शक्तिपीठ से केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा शुरू की है। 24 मई को शुरू हुई इस यात्रा में राहुल 850 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।
राहुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सनातन जागृति के कार्यों से प्रेरित हैं। राम मंदिर निर्माण और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने युवाओं को सनातन और राष्ट्र सम्मान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया है।
यात्रा के 15वें दिन राहुल ग्वालियर पहुंचे। वह रास्ते में केवल मंदिरों में ही विश्राम करते हैं। विश्राम के दौरान मंदिर की सफाई भी करते हैं। राहुल का कहना है कि भारत ऋषि-मुनियों का देश है और आज का युवा धर्म से दूर होता जा रहा है।
उनकी योजना है कि एक महीने में हरिद्वार पहुंचेंगे। वहां से कांवड़ यात्रा के साथ आगे बढ़ेंगे। तीन महीने में केदारनाथ धाम पहुंचकर कांवड़ में लाया गया गंगाजल अर्पित करेंगे।