BREAKING NEWS
BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 225.. <<     NEWS : जनजागृति सामाजिक सेवा संस्थान की.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में नाबालिग से कथित छेड़छाड़.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर भागने की कोशिश नाकाम, नाकाबंदी.. <<     NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में महिला सुरक्षा.. <<     KHABAR : 792वें सैनिक सम्मान में सीआरपीएफ के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 2.72 टन डोडाचूरा और 2.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में फसल बीमा को लेकर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : राजेश सिसनोरिया बने जिला कांग्रेस कमेटी.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर मनासा में शांति.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विकास शर्मा, परिवार में शोक की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में भाई.. <<     मोहम्मद रफ़ी की याद में महेश्वर में भव्य.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने किया कुरावन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 3:07 pm
KHABAR : आंधी- तूफान ने मचाया हाहाकार, कई मकानों की गिरी दीवारे, उड़ी चद्दरें, शहर के मुख्य मार्गाे पर पेड़ो के गिरने से नुकसान, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। भीषण गर्मी और उमस के दौर के बीच पिछले तीन दिनों से रोजाना शाम मौसम बदल रहा है। तेज हवां- आंधी के साथ हो रही बारिष से कई ग्रामों में दीवार गिरने, चद्दर उड़ने के समाचार मिले है। शुक्रवार शाम को फिर मौसम बदला। बीते दो दिनों से चल रही तेज हवा- आंधी से ग्रामीण अंचलों सहित शहर के मुख्य मार्गाे पर पेड़ो के गिरने से नुकसानी हुई है। 

 
ग्राम पीपरी में प्रवीण पाटीदार ने बताया कि आंधी तूफान से उनके रहवासी मकान को भारी नुकसान पहुंचा है। 40 फीट की दीवार गिरने के साथ ही मकान में लगे 40 टीन के पतरे उड़ गए। तूफान की गति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि घर के बाहर पोल से बंधा कुत्ता पोल सहित करीब 10 फीट उपर उड़कर मकान पर जा गिरा, जिसे सीढ़ी की मदद से उतारा गया। इसी गांव के कालू सकरिया का मकान भी ताष के पत्तों की तरह भरभराकर गिर गया। कालू ने बताया तूफान का रौद्र रुप देखकर जैसे- तैसे परिवार के लोगों ने दूसरे मकान में जाकर सहारा लिया। उनका कच्चा मकान तूफान के चलते गिर गया, जिस पर लगे टीन भी बिखर गए। यदि समय रहते घर के सदस्य जान बचाकर नही भागते तो जनहानि से भी इंकार नही किया जा सकता। कालू ने शासन स्तर पर मदद की गुहार लगाई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE