नीमच। मालवा की वैष्णोदेवी के नाम से देश दुनिया में प्रसिद्ध चमत्कारिक भादवामाता मंदिर के बारे में भ्रामक व धार्मिक भावनाएं आहत करने के संबंध में दैनिक अखबार में दिनांक 25 अगस्त 2025 को खबर प्रकाशित की गई, जिससे पुजारियों में आक्रोश है। ब्यूरो चीफ पर केस दर्ज करने की मांग पुजारियों द्वारा की गई है। आज मंगलवार को मंदिर परिसर में पुजारियों द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए दैनिक अखबार की प्रतियां जलाई। ब्यूरो चीफ ने तथ्यों की जांच पडताल न करते हुए एक कथित वीडियों को आधार बनाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने और भील समुदाय के पुजारियों को जलील करने के लिए खबर का प्रकाशन किया गया, जिसमें रूपए छिनने की बात लिखी गई, किन्तु यह खबर पूरी तरह से असत्य है और लाखों भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड करने और उनकी भावनाएं आहत हुई है। एक पुजारी जो कि जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, वह तेज आवाज में बोल रहा था, जिसे शराब के नशे में बताकर रूपए छिनने की खबर लगाई, जो कि पूरी तरह से धार्मिक स्थान को बदनाम करने की साजिश है।
मां भादवामाता के चमत्कार से हर वर्ग वाकिफ है, 800 साल से साक्षात माता विराजित है, लकवा पीडितों का माता खुद उपचार करती है। बरसों से आदिवासी भील वशंज माता की पूजा करते आए है। मंदिर के विकास और माता के चमत्कार के बारे में अखबार द्वारा कोई समाचार नहीं लिखे गए, ठीक इसके विपरीत पवित्र स्थान को बदनाम करने के लिए भ्रामक खबर लगाई है।
इस संबंध में पुजारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल को ज्ञापन दिया जाएगा, जिसमें ब्यूरो चीफ व अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की जाएगी। अगर इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो पुजारी और भक्तों द्वारा आंदोलन किया जाएगा।