मंदसौर। जिले के पिपलियामंडी में सोमवार रात महू-नीमच हाईवे पर खड़े ट्रक से बाइक सवार युवक टकरा गया। हादसे में लोकेश, निवासी अमलावद, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मंदसौर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार लोकेश पिपलियामंडी में कृषि मशीनरी की दुकान संचालित करता है। दुकान बंद कर वह अपनी मोटरसाइकिल (एमपी 09 एमवी 4460) से घर लौट रहा था, तभी ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में उसके सिर, मुंह और पैर पर गंभीर चोटें आईं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक वाहन सड़क किनारे खड़ा कर शराब लेने गया था। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक (आरजे 27 जीडी 1374) जब्त कर लिया है और क्लीनर सुल्तान को हिरासत में लिया गया है।
