मनासा। ग्राम रायसिंहपुरा में सोमवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते एक 40 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार करीब शाम 5 बजे जसवंत (40) पिता प्यारसिंह राजपूत, निवासी रायसिंहपुरा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल नीमच रेफर कर दिया।

स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। फिलहाल सेवन का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मनासा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
