BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 3:20 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब तस्कर निकला मोटरसाइकिल से तो रास्ते में मिली घेराबंदी, फिर जैसे ही बाइक को रोक कर ली तलाशी तो उडे़ होश, एक आरोपी गिरफ्तार, पढे़ खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की टीम ने नरपतखेड़ी फ्लाईओवर के पास एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोककर उसकी बाइक से 2.170 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। अफीम के साथ मोटरसाइकिल को भी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


इस कार्रवाई की जानकारी सीबीएन कोटा के उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने दी। उन्होंने बताया कि सीबीएन को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में अफीम छिपाकर कहीं ले जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीबीएन चित्तौड़गढ़ सेल की टीम ने योजना बनाकर संदिग्ध मार्ग पर निगरानी शुरू की।


टीम ने जैसे ही संदिग्ध मोटरसाइकिल की पहचान की, उसे रोका गया। तलाशी के दौरान बाइक में छिपाकर रखी गई 2.170 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद अफीम और मोटरसाइकिल को नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट (एनडीपीएस अधिनियम ), 1985 के तहत जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि यह अफीम मारवाड़ तक पहुंचाई जानी थी।


उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल ने बताया कि इस पूरे ऑपरेशन को सीबीएन चित्तौड़गढ़ सेल की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। अब आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह अफीम कहां से लाई गई थी और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE