BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2025, 6:52 pm
NEWS : भाजपा सरकार द्वारा चलाया जा रहा वंदे जल संरक्षण अभियान एक ढकोसला है- पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने साधा निशाना, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहा वंदे जल संरक्षण अभियान एक ढकोसला है। अभियान के नाम पर जगह जगह ढिंढोरा पीट रहे है जबकि देश के महत्वपूर्ण बांध कांग्रेस की देन है प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में देश भर में महत्वपूर्ण बांधो और और जल संचय की सरंचना को मजबूती मिली थी कांग्रेस के समय में सारे बड़े डैम बनाए गए थे।
उन्होंने कहा की भांखला नागल बांध नागर्जुन बांध जैसे विभिन्न प्रदेशों में बांधो का निर्माण कांग्रेसराज में हुआ था राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के समय अकाल राहत कार्य के तहत तहत तालाब, एनिकट,  बनाए गए थे। 1999-2001 मेरे विधायक कार्यकाल में भी अशोक गहलोत सरकार में चलाए गए अकाल राहत कार्य के तहत 100 एनिकट का निर्माण किया गया था, बाद में कांग्रेस राज में बनी नरेगा योजना के समय में भी हजारों जल संचय के लिए तालाब, तलाई, एनीकेट बनाए गए थे जो जल संचय के लिए महत्त्वपूर्ण साबित हुए थे। खेत का पानी खेत में जैसी योजना के तहत बूंद बूंद को सहेजने का काम कांग्रेस सरकार के समय हुआ है। उन्होंने कहा आज भाजपा की मोदी सरकार ने नरेगा को ठप्प कर दिया है भाजपा जनता के गाड़ी कमाई का पैसा अभियान चलाकर व्यर्थ कर रही है । चित्तौड़गढ़ में जनप्रतिनिधि अभियान के नाम पर दिखावा कर रहे है जिले एवं आस पास में भी कांग्रेसराज में चंबल बांध, गंभीरी बांध, राणा प्रताप, औराई, घोसुंडा, मोडिया महादेव बस्सी, वागन, मातृकुंडिया जैसे बांधो से जल संचय की योजना बनी थी। शहर की गंभीरी नदी सिवरेज के पानी से अटी पड़ी हुई उसको लेकर कोई प्रभावी रूप से गंदी निकासी उसमे इकट्ठी नही हो उसको लेकर कोई प्रभावी रूप से योजना बनाकर जनता के विश्वास पर खरे उतरने की कोशिश करनी चाहिए, बेवजह का ढकोसला नही करना चहिए। उन्होंने कहा कि योग के नाम पर भी भाजपा राजनीति कर रही है उन्होंने कहा योग आदि काल से चला आ रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE