BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 1, 2025, 6:34 pm
BIG BREAKING : प्रदेश बीजेपी को मिला नया कप्तान, अब हेमंत खंडेलवाल संभालेंगे कमान, संगठन मंत्री का इशारा मिलते ही सीएम ने किया ये काम, औपचारिक घोषणा होना बाकी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव हो गया है। हेमंत खंडेलवाल को मध्य प्रदेश की कमान मिली है। वह प्रदेश के 28वें अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। हेमंत खंडेलवाल को ही एमपी बीजेपी का नया मुखिया चुना जाएगा। उनका सिंगल नामांकन हुआ है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है।


बता दें कि हेमंत खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ नामांकन जमा किया था। बतौर प्रस्तावक मुख्यमंत्री ने नामांकन जमा करवाया। उनके साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी उनके प्रस्तावक बने। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान भी मौजूद रहे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जगदीश देवड़ा, प्रह्लाद पटेल, सावित्री ठाकुर भी मौजूद रहे। हेमंत खंडेलवाल का सिंगल नामांकन दाखिल हुआ।


कौन हैं हेमंत खंडेलवाल?
हेमंत खंडेलवाल बैतूल विधानसभा सीट से विधायक हैं। साफ छवि और संघ से जुड़ाव उनके नए प्रदेश अध्यक्ष बनने की वजह बताई गई। उनके पिता विजय कुमार खंडेलवाल बीजेपी के दिग्गज नेता थे और बैतूल से सांसद थे। 2008 में उनके निधन के बाद हेमंत खंडेलवाल पूरी तरह से राजनीति में सक्रिय हुए थे। वह पिता के निधन के बाद 2008 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE