BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2025, 6:15 pm
KHABAR : जूही जैन को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली अहम जिम्मेदारी, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जूही जैन को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय मंत्री, महिला प्रकोष्ठ (भारत) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सरावगी की अनुशंसा पर दिनांक 22 जुलाई 2025 को आगामी तीन वर्षों की अवधि के लिए प्रदान की गई है।
नव-नियुक्त राष्ट्रीय मंत्री जूही जैन को यह जिम्मेदारी उनके होनहार, प्रगतिशील और प्रभावशाली व्यक्तित्व को दृष्टिगत रखते हुए सौंपी गई है। संगठन को विश्वास है कि वे मंच की नीतियों व उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरण और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाएंगी।
मंच की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठनात्मक दायित्वों का पालन करते हुए सक्रिय रूप से राष्ट्रहित के कार्यों में सहभागिता करें और महिला प्रकोष्ठ को मजबूत आधार प्रदान करें।
इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु जूही जैन को संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE