BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<     सड़क पर तड़पती जिंदगी को बचाने की बड़ी.. <<     खरगोन में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का.. <<     KHABAR : रामराजा मंदिर की सुरक्षा में तैनात होगा.. <<     खरगोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 हजार के इनामी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पथ से प्रगति तक पीएम स्वनिधि योजना में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2025, 7:11 pm
NEWS : मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की प्रोफेशनल मीट सम्पन्न, उपस्थित कार्यकर्ताओं को मिला सांसद सीपी जोशी व जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी का सान्निध्य, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रोफेशनल मीट का आयोजन ओछड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद सी.पी. जोशी एवं अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि सांसद सी.पी. जोशी ने उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं, डॉक्टरों व अन्य प्रोफेशनल्स को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर सशक्त पहचान बनाई है। देश के हर वर्ग दृ चाहे वह प्रोफेशनल हो, किसान हो या महिला दृ स्वयं को इस राष्ट्र निर्माण में सहभागी महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने न केवल विकास को गति दी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम भी उठाए हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को गरीबी, भ्रष्टाचार और अस्थिरता से निकालकर विश्वास, विकास और सम्मान की दिशा में अग्रसर किया है। यह प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गर्व का विषय है कि हम ऐसे युगदृष्टा नेतृत्व का हिस्सा हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री एवं संकल्प से सिद्धि अभियान के जिला संयोजक रघु शर्मा ने किया।
स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम संयोजक आई.एम. सेठिया ने दिया तथा नगर संयोजक नगर महामंत्री घनश्याम लोट, सह-संयोजक लविश मुंदड़ा एवं मोहित गोस्वामी ने अतिथियों का अभिनंदन किया। चार्टर्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने 11 वर्षों में आए सकारात्मक बदलावों पर अपने विचार रखे। मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, डूंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, प्रदेश कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत ने किया।
प्रोफेशनल मीट में संवाद, विचार-विमर्श एवं सकारात्मक सुझावों के साथ सभी ने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनाणी, जिला मंत्री गोवर्धन जाट, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सुथार, गौरव त्यागी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष इन्द्रा सुखवाल, सिंपल वैष्णव, मंजू पितलिया, नगर महामंत्री शिवप्रकाश मंत्री, शुभम सुखवाल सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ता, डॉक्टर, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE