BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2025, 8:15 pm
NEWS : किसान के साथ हुई धोखाधड़ी प्रकरण की जांच करने एवं तोल कांटे मंडी कमेटी के अधीन करने की मांग को लेकर किसान कांग्रेस ने दिया ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेडा। 25 जुलाई को निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी में चित्तौड़गढ़ के देवरी गांव निवासी एक किसान दीपक गोस्वामी के साथ फसल बिक्री के पश्चात तोल के दौरान वजन करने में हुई 90 किलो से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रकरण की जांच कर संबंधित फर्म के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने एवं सभी व्यापारियों के तौल कांटे बंद करवा मंडी कमेटी के माध्यम से तौल कांटे उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर निंबाहेड़ा नगर किसान कांग्रेस ने मंडी प्रशासक के जयपुर दौरे पर होने की वजह से उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोपा।
निंबाहेड़ा नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष अंकित जाट ने उक्त जानकारी देते बताया कि गत दिनों सोशल मीडिया पर पत्रकारों द्वारा चित्तौड़गढ़ के देवरी ग्राम निवासी एक किसान दीपक गोस्वामी के साथ कृषि उपज मंडी में गेहूं की फसल बिक्री के उपरांत तलाई करते समय एक प्रभावशाली व्यापारी की फर्म अन्नपूर्णा फूड प्रोडक्ट द्वारा 90 किलो और से अधिक गेहूं कम तोलते हुए धोखाधड़ी की गई और किसान के विरोध करने पर मौके पर उपस्थित अन्य प्रभावशाली व्यापारियों द्वारा किसान को समझा बुझा कर रवाना कर दिया गया जिससे किसान वर्ग में रोष है। 
जाट ने आरोप लगाया कि निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी में प्रतिदिन 1.5 से 2 करोड रुपए का गेहूं बिक्री हेतु आता है यदि इस फर्म की तरह अन्य व्यापारी भी किसानों के साथ ऐसी धोखाधड़ी करते हैं तो किसानों को प्रतिदिन 8 से 10 लाख रुपए का सीधा नुकसान होता है जो किसान की मेहनत की कमाई में सीधा डाका है। जाट ने कहा कि पूर्व में भी किसानों से ऐसी धोखाधड़ी की जानकारियां मिलती रही है परंतु किसान व्यापारियों के दबाव में आकर शिकायत करने से अपने कदम पीछे खींच लेते हैं जिससे अन्य किसानों को भी इसका नुकसान होता है, परंतु इस बार जागरुक पत्रकारों द्वारा उक्त खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी गई जिससे किसान को तो उसके हक का पैसा मिला ही साथ ही अन्य किसानों में भी ऐसी धोखाधड़ी को लेकर सजगता आई है।
निंबाहेड़ा नगर किसान कांग्रेस सहित किसानों ने ज्ञापन में कहा कि उक्त प्रकरण की जांच करवा संबंधित फार्म पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यापारी किसान की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने का कुन्सित प्रयास न करें। साथ ही किसान कांग्रेस एवं किसानों ने ज्ञापन में कहा कि मक्का, सरसों एवं अन्य मौसमी फसलों की कटाई से पूर्व नीमच, कोटा एवं बारा मंडी की तरह निंबाहेड़ा कृषि उपज मंडी में भी व्यापारियों के कांटे बंद करवा कृषि उपज मंडी कमेटी के माध्यम से कांटे उपलब्ध करवाए जाएं जिसका संचालन तुलारों के द्वारा हो ताकि भविष्य में कोई भी व्यापारी किसी किसान के साथ ऐसी धोखाधड़ी न कर सके।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकित जाट, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आँजना, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिग्वेंद्रप्रताप सिंह, लसड़ावन मंडल कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम अहीर, टाई सरपंच प्रहलाद गुर्जर, अरनिया जोशी सरपंच गजेन्द्र पालीवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरज नगरिया, छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा,  छात्र नेता भंवर सिंह शक्तावत, युवा कांग्रेस नगर महासचिव दुर्गेश भराड़िया, युवा कांग्रेस ब्लॉक सचिव विकास धाकड़, युवा कांग्रेस नगर सचिव सुरेश मीणा, ललित सालवी, नगर कांग्रेस शोशल मीडिया प्रभारी अली भाई, दिलखुश मीणा, जतीन शर्मा, सोनू अहीर, शिव जाट, नरेश जाट, प्रताप मीणा, लक्ष्यराज सिंह, अजय जाट, शिवराज, प्रिंस, कुंदन धाकड़, विशाल जाट सहित युवा किसान उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE