BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2025, 3:35 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के ग्राम बड़ी के पूर्व सरपंच पर केस, नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव, ज्ञापन सौंप की प्रकरण निरस्त करने की मांग, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। ग्राम बड़ी के पूर्व सरपंच रामलाल गुर्जर पर प्रकरण दर्ज किए जाने के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंगोली थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है और भाजपा व संघ के दबाव में पुलिस ने झूठा मुकदमा दर्ज किया है। कांग्रेस नेता सत्यनारायण पाटीदार के नेतृत्व में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस ने गांधी भवन से रैली निकालते हुए पुलिस थाने तक मार्च किया। थाने पहुंचकर एसडीओपी निकिता सिंह को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें रामलाल गुर्जर पर दर्ज प्रकरण को निरस्त करने की मांग की गई।

कांग्रेस का आरोप है कि रामलाल गुर्जर गुरुवार शाम 7 बजे पंचायत भवन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा का विरोध कर रहे थे, जिसे लेकर शुक्रवार को उनके खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का झूठा प्रकरण दर्ज किया गया। जबकि गुर्जर शुक्रवार सुबह 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक थाने में ही मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर भाजपा के इशारे पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि शुक्रवार को दर्ज प्रकरण पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा है।

प्रमुख कांग्रेस नेता रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन, जावद ब्लॉक अध्यक्ष ओम राव, वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, धीरज व्यास, शंभू भाई चारण, एडवोकेट यजदानी खान, कमल शर्मा, संजय नागोरी, अर्जुन गुर्जर, राजेश नागोरी, मोनू अजहर, रामलाल गुर्जर (पूर्व सरपंच), मानक धाकड़, एम.डी. मंसूरी, राजकुमार छीपा, गोटू धाकड़, प्रताप सिंह, राधेश्याम धाकड़ सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। एसडीओपी निकिता सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। वहीं कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE