BREAKING NEWS
BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<     NEWS : भामस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भारतीय.. <<     BIG NEWS : 101 क्विंटल फूलों से सजा किलेश्वर महादेव.. <<     NEWS : सिंधी समाज ने मनाया सिंध स्मृति दिवस,.. <<     NEWS : श्री काला बावजी कालभैरव स्थल पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा का भव्य श्रृंगार! अरुल अरोरा.. <<     KHABAR : भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को शहर में.. <<     श्रावण में दशोरा नागर समाज की भव्य पदयात्रा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2025, 11:17 am
BIG NEWS : वाह रे सिस्टम, 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क का टेंडर हो गया कभी का पास, एनओसी नहीं दे रहे कई विभाग, अब अटका काम!, कीचड़ और गड्ढे, वाहन चालकों को जान का जोखिम, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानियां महाराज। नीमच-सिंगोली की खराब सड़क को लेकर प्रशासन एवं जिम्मेदार विभाग के हुक्मरानों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल नीमच से सिंगोली तक के मुख्य रोड़ का टेंडर काल होने के बाद भी केवल इसलिए निर्माण अटका हुआ है की इस सड़क से लगें कई विभागों ने अपनी और से एनओसी जारी नहीं की , नतीजतन अब सड़क का निर्माण ही देरी से शुरू होगा और इस का खामियाजा मार्ग से निकलने वाले वाहन चालकों और स्थानीय रहवासियों को भुगतना पड़ेगा। 
सरवानियां महाराज से निकल रहा मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम का 85 किलोमीटर का मार्ग पुरी तरह से खस्ताहाल हो चुका है और बारिश के चलते रोड़ पर पड़े बड़े बड़े गढ्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं तो स्थानीय रहवासियों को किचड़ के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  अब एमपीआरडीसी के अधिकारी  पेच वर्क करने की कहकर पल्ला झाड़ रहे ै। गर्मी के दिनों में  एमपीआरडीसी के अधिकारियों ने जिला कलेक्टर के आदेश पर पेच वर्क किया था उसमें भी लिपापोती कर आधा अधूरा काम कर इती श्री कर ली गई थी ।अब वो आधा अधुरा काम बड़े बड़े गढ्ढों में बदल कर बारिश के पानी से किचड़ में भरें गढ्ढों में बदल गया है। 

बिना एनओसी लिए टेंडर हो गये काल, काम अटका-
बड़े बड़े गड्ढे और उनमें भरा पानी इस मार्ग की पहचान बन चुकी है। आते जाते वाहनों में भयंकर टुट फुट के साथ दुर्घटना घट रही है तथा इस मार्ग के आस पास रहने वाले रहवासी और दुकानदार परेशान हो गए हैं। सड़क निर्माण को लेकर विभाग ने लगभग तीन सो करोड़ रुपए का टेंडर पास कर दिया पर विभाग ने संबंधित विभागों से एनओसी तो ली ही नहीं और अब एनओसी के चक्कर में आफिस आफिस का खेल चल रहा है। 

लोगों को नए रोड का झुनझुना धरातल पर कुछ नहीं-
एमपीआरडीसी ने पिछले साल भर से इस सड़क मार्ग को नया बनाने का लोगों को झुनझुना पकड़ा रखा है लेकिन साल भर में कभी टेंडर में ख़ामी, कभी टेंडर बीलों लगने का कारण तो  अब एनओसी की वजह से सड़क निर्माण अटक गया है। एमपीआरडीसी इस सड़क मार्ग को लेकर संजीदा नहीं है वो बार बार लापरवाही कर रहा है। 
सड़क निर्माण कंपनी सांवरिया कंस्ट्रक्शन  उदयपुर ने सड़क निर्माण हेतु अपनी तैयारी कर रखी है , कंपनी के मेनेजर दिपक सांवरिया के अनुसार एमपीआरडीसी को कई विभागों ने सड़क निर्माण की अनुमति ही नहीं दी जब तक संबंधित विभागों से एनओसी नहीं मिल जाती सड़क का काम शुरू नहीं होगा। हमने तो हमारी तैयारी कर ली है। 

अनुमति मिलते ही काम होगा, अभी गड्ढे भरवा रहे हैं-
एमपीआरडीसी के नीमच एजीएम राहुल बरबड़े के अनुसार कुछ विभागों से एनओसी जारी नहीं हुई है, इसके अलावा जल निगम की कंपनी ने भी सड़क किनारे पाईप लाईन डाल रखी है जिसके कारण काम अटका हुआ है। बारिश में लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए गढ्ढे भरवा रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE