BREAKING NEWS
KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<     KHABAR : खरीफ 2026 फसल बुवाई प्रारंभ, कृषि विभाग ने दी.. <<     KHABAR : 2025 के पदोन्नति नियमों के आधार पर मांगी.. <<     खरगोन: चोरल नदी में अचानक बढ़ा जलस्तर, बीच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में उद्योग, रोजगार और विकास.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2025, 1:23 pm
KHABAR : पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की ओर बुरहानपुर का ऐतिहासिक कदम, एक पेड़ माँ के नाम अभियान में 400 श्रमवीरों ने रोपे एक लाख बीज, उपस्थितों को बताया पर्यावरण का महत्व, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर। इंदौर संभाग के बुरहानपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में अभिनव पहल की गई। बुरहानपुर जिला कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशन में ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान अंतर्गत जिले के ग्राम झिरी की फोरलेन समीपस्थ पहाड़ी पर पर्यावरण संवर्धन हेतु एक ऐतिहासिक बीजारोपण श्रमदान संपन्न हुआ। इस अभियान में बुरहानपुर नगरी को हराभरा बनाने के संकल्प के साथ पलाश, चिरोल, करंज, अमलतास, सीताफल एवं टेमरू प्रजातियों के कुल एक लाख बीजों का रोपण 50 हजार गड्ढों में किया गया।

इस पुनीत कार्य में बुरहानुपर जिले की शासकीय शालाओं के 100 विद्यार्थी, आयुर्वेद महाविद्यालय के 100 विद्यार्थी, ठाकुर शिवकुमार सिंह महाविद्यालय के लगभग 75 विद्यार्थी, विभिन्न संस्थाओं के शिक्षकगण, जिला अधिकारीगण, पटवारी एवं ग्रामीणजन सहित कुल 400 श्रमवीरों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस बीजारोपण अभियान का संचालन अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान एवं सीईओ जिला पंचायत लता शरणागत के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि “बुरहानपुर के कोने-कोने में बीजारोपण कर हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाएंगे। यह केवल बीज नहीं, हरियाली और जीवन का बीजारोपण है। सीईओ जिला पंचायत लता शरणागत ने भी बीजारोपण किये। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक श्रमदान से यह स्पष्ट है कि बुरहानपुर जन-जन की भागीदारी से हरियाली की ओर दृढ़ता से अग्रसर है। यह अभियान न केवल पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में सार्थक पहल है, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण देने की जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।

डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार ने कहा कि जहाँ बीज पनपते हैं वहाँ भविष्य खिलता है। प्रकृति की सेवा, माँ को समर्पित एक वृक्ष। बुरहानपुर को हराभरा बनाने हेतु प्रतिदिन हजारों बीजों का रोपण अलग-अलग पहाड़ियों पर किया जा रहा है। श्रमदान के दौरान डिप्टी कलेक्टर अजमेर सिह गौड़, एसडीएम भागीरथ वाखला,जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सोलंकी, डीपीसी रविन्द्र महाजन, तहसीलदार, पटवारी, अधिकारी-कर्मचारी,शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बीजारोपण किये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE