भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। मामले को लेकर बीजेपी विधायक भगवान दास सबनानी ने बड़ा बयान दिया है।
कांग्रेस जमीन से पूरी तरीके से डिस्कनेक्ट
संविधान अंदर होता नहीं है। संविधान की पुस्तक की जिल्द लेकर राहुल गांधी फिरते हैं, उसी तरह जीतू पटवारी का व्यवहार है। कांग्रेस झूठ फैलाने का काम करती है। गैर जिम्मेदाराना बयान कांग्रेस के नेता देते हैं। थ्प्त् से साबित हुआ कि यह किस तरीके की राजनीति करना चाहते हैं। कांग्रेस जमीन से पूरी तरीके से डिस्कनेक्ट हो चुकी है। कांग्रेस छल कपट के साथ राजनीतिक कर रही है। जो स्थापित नहीं हो सकती उसको स्थापित करने का काम कर रहा है। नियोजित तरीके के अमानवीय तस्वीर स्थापित करने का प्रयास है, हल्के हथकंडे अपना रहे हैं।
मामले की सीबीआई जांच होना चाहिए
सबनानी के बायन पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा पीड़ित को धमकाकर शपथ पत्र बनवाया है। न डरेंगे, न झुकेंगे, इस प्रदेश के शोषित वंचित पीड़ितों की आवाज उठाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आवाज उठाएंगे। शोषण के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। गरीबों के साथ अमानवीय कृत्य हो रहे हैं। ऊपर से अधिकारी पीड़ित को डरा धमका कर झूठा शपथ पत्र बनवा रहे। इस मामले की सीबीआई जांच होना चाहिए।