नीमच। भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी काशीराम की नीमच इकाई ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपकर नीमच पुलिस प्रशासन पर एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय पर बढ़ते अत्याचारों के साथ-साथ पुलिस की निष्क्रियता और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस भीम आर्मी के पदाधिकारियों को झूठे मुकदमों में फंसाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। भीम आर्मी का कहना है कि पुलिस उनके कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल मेघवाल को लगातार ष्शांति भंगष् के झूठे नोटिस दिए जा रहे हैं।संगठन ने पुलिस की कथित लापरवाही के कई मामलों का हवाला दिया है। इनमें नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, थ्प्त् के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होना, गुमशुदगी और चोरी के मामलों में कार्रवाई का अभाव शामिल हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि एनडीपीएस मामलों में पुलिस मुख्य आरोपियों को पकड़ने के बजाय परिवारजनों को परेशान करती है और अवैध वसूली करती है।संगठन ने यह भी बताया कि उनके कार्यक्रमों में पुलिस सुरक्षा नहीं दी जाती है।भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर इन सभी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो भीम आर्मी और सभी बहुजन संगठन नीमच में उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।