मनासा। कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरत में शनिवार को खेत बुवाई के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया घटना के दौरान एक बुजुर्ग महिला गंभीर घायल हो गई जिसका मनासा शासकीय अस्पताल में उपचार कर जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया।
गुजरत निवासी महिला श्यामाबाई पति अमर सिंह मीणा रावत ने कुकडेश्वर थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमें बताया कि मेरे पति अमर सिंह ने तीन वर्ष पूर्व गांव के ही निवासी हरिसिंह पिता पीरूलाल मेघवाल से अतिक्रमण की हुई जमीन पर बाड़ा खरीदा था। जिसका पूर्व में विवाद चल रहा था मंगलवार सुबह बाड़े में पत्थर बिनने के दौरान गांव के ही एक व्यक्ति कुल्हाड़ी लेकर आया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा और पत्थरों से हमला कर दिया जिस से बीच बचाव करने आया खेत पड़ोसी गोपाल मेघवाल घायल हो गया ।
वही आज शनिवार को सुबह खेत पर बुवाई के दौरान उन्हीं लोगों ने अचानक लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया घटना में कुशाली बाई पति उदयराम रावत ,अमर सिंह पिता उदयराम रावत ,श्यामा बाई को चोटे आई वही लाठी डंडों से पीट पीट कर बुजुर्ग महिला कुंशाली बाई को गंभीर चोटे आई जिनका मनासा शासकीय अस्पताल में देर शाम 6 बजे करीब उपचार के बाद जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया।
पीड़ित पक्ष ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लोग जान से मारने की धमकियां दे रहे हे वाबजूद कुकडेश्वर थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन पुलिस द्वारा सख्ती से कार्यवाही नहीं की गई ।पूरा परिवार दहशत में है।