BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सुप्रीम कोर्ट पर दिग्विजय का जहरीला.. <<     KHABAR : बालागंज स्टेडियम की निष्क्रिय दुकानों पर.. <<     REPORT : श्रद्धालुओं की राह में बाधा बने.. <<     NEWS : हर्षल शर्मा का राज्यस्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस विधायक पहुंचे दिल्ली, इधर.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने बड़ीसादड़ी क्षेत्र का किया.. <<     BIG NEWS : एमपी मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस को मिली सफलता, जेसीबी.. <<     NEWS : माउंट आबू में 10 दिवसीय आत्मरक्षा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और कन्या राशि समेत इन चार राशि.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 5, 2025, 6:45 pm
NEWS : सेवा, समर्पण और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ फिट चित्तौड़ क्लब ने किया भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, मरीजों को मिला विशेषज्ञ चिकित्सकों का मार्गदर्शन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सेवा, समर्पण और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ फिट चित्तौड़ क्लब के तत्वावधान में क्लब संरक्षक सांसद सी.पी. जोशी की पहल पर शनिवार को सांवलिया शनि मंदिर परिसर शंभुपुरा में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। 
क्लब सचिव मनोज पारीक ने बताया कि शिविर में आमजन से संवाद करते हुए सांसद जोशी ने नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराने की सलाह दी एवं आमजन से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। सांसद जोशी ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी प्राथमिकताओ मे रखा है। स्वस्थ्य चित्तौड़ समृद्ध चित्तौड़ हरित चित्तौड़ उनका सपना है। उन्होने कहा कि जब तक मनुष्य स्वस्थ्य नहीं होगा तब तक समाज और राष्ट्र का विकास नहीं होगा। सेवा और संवेदना ही स्वस्थ समाज की नींव है। इस प्रकार के शिविर न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोगी है बल्कि सामाजिक एकता और जन जागरुकता को भी सशक्त करते हैं। सांसद जोशी ने शिविर स्थल पर सेवाकार्य में जुटे चिकित्सको एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया। प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच सेवाओं का लाभ उठाया।
 अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, मौसमी बीमारियों सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य जांचें की गईं। निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। विशेष रूप से सांसद सी पी जोशी द्वारा संचालित मोबाइल हेल्थ वैन भी शिविर में उपलब्ध रही, जिससे आमजन को आधुनिक सुविधाएं स्थल पर ही प्राप्त हो सकीं। क्लब संयोजक अनिल सिसोदिया ने कहा कि हम आगामी दिनों में ऐसे निःशुल्क शिविर और लगाएंगे।  संयोजक लोकेश त्रिपाठी ने फिट चित्तोड़ क्लब परिवार की और से शिविर संयोजक राजु अग्रवाल, समस्त सेवा सहयोगियों, डॉक्टर्स टीम, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल, सार्थक और प्रेरणादायक बना। इस अवसर पर चित्तौड़ सेवा संस्थान की एम्बुलेंस और मेडिकल टीम, तथा सावा अस्पताल के डॉक्टर्स की विशेष भागीदारी रही। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट, प्रधान देवेंद्र कंवर, फिट चित्तौड़ क्लब संयोजक लोकेश त्रिपाठी, अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, शेखर शर्मा, युवाध्यक्ष धीरज सुखवाल, गोटू लाल सुथार, शंभूपुरा शाखा संयोजक राजू अग्रवाल, श्री संकल्प सेवा संस्थान अध्यक्ष शुभम सुखवाल, प्रदीप गौड़, आईटी संयोजक निलेश आंजना, योग गुरु राकेश सुखवाल, अर्जुन सिंह, चित्तौड़ सेवा संस्थान के गोविंद गोपाल ईनाणी, पंकज बसेर, 
हरीश शर्मा, सत्यनारायण कुमावत, अनिल आगाल, अनिल सुखवाल, कैलाश भराड़िया, कुसुम जायसवाल, दिलकुश जाट, रवि कल‌ सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE