नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 15 जून 2026 को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, नीमच में आयोजित की जाएगी।
बैठक में जल निगम द्वारा निष्पादित कार्यों, वर्तमान में प्रगतिरत परियोजनाओं तथा जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने संबंधी विषयों पर भी चर्चा होगी।
जिला प्रशासन द्वारा समिति के सभी सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।