BREAKING NEWS
KHABAR : बारिश में बदहाल मुक्तिधामों पर कांग्रेस.. <<     KHABAR : खरीफ 2026- शाजापुर में सोयाबीन खेती को लेकर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की पहली बारिश में आधे घंटे थमा.. <<     KHABAR : मंदसौर में पोलियो महाअभियान कल, 1.57 लाख.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को भानपुरा व गरोठ में.. <<     BIG REPORT : एमएसएमई दिवस पर मंदसौर को औद्योगिक.. <<     रतलाम में 'गड्ढों में सड़क या सड़क में गड्ढे',.. <<     NEWS : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय.. <<     NEWS : 30 वें जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का.. <<     KHABAR : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर दौरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट के अपहरण का.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में सनसनी, बेटे के.. <<     देवास: गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद.. <<     'सार्थक–एक प्रयास' के तहत बड़वानी में करियर.. <<     छतरपुर के प्राथमिक स्कूल में जिंदा बम.. <<     देवास पुलिस का बड़ा धमाका,76 वर्षीय वृद्ध से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 6, 2025, 2:15 pm
KHABAR : बारिश का कहर, जीआरपी थाना हुआ जलमग्न, दस्तावेज और कंप्यूटर पानी में डूबे, जिला अस्पताल में भी जलभराव से मरीज परेशान, पढे़ खबर

Share On:-

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश अब कहर बनकर टूट रही है। दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते शहर के नदी-नाले उफान पर हैं। हालात ऐसे हैं कि अब केवल घर, अस्पताल, बैंक या स्टेशन ही नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था की रक्षा में लगे संस्थान भी इसकी चपेट में आ गए हैं।


शहडोल रेलवे स्टेशन परिसर स्थित जीआरपी थाना पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। थाने के भीतर पानी इस कदर भर गया कि महत्वपूर्ण दस्तावेज, कम्प्यूटर, रिकॉर्ड फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पूरी तरह से पानी में डूब गए. थाने का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है।


बाल्टी और मग्गे लेकर पानी निकालते दिखे पुलिसकर्मी 
रेलवे पुलिसकर्मी अब अपराध रोकने की जगह बाल्टी और मग्गे लेकर पानी निकालते नजर आए। यह दृश्य न केवल प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि व्यवस्था की विफलता पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।


जिला अस्पताल में भी जलभराव
इधर, शहडोल के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल के हालात भी कुछ अलग नहीं हैं. अस्पताल के वार्डों से लेकर गलियारों तक पानी भरा हुआ है। मरीज बुरी तरह परेशान हैं। वहीं, एक्सिस बैंक सहित शहर के कई बड़े सरकारी और निजी संस्थानों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है।


एक्सिस बैंक में भरा पानी
रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियों में पानी भर गया है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही बाधित होने की आशंका बढ़ रही है। अब सवाल ये है कि जब हर साल बरसात होती है, तो नगर प्रशासन इसकी पूर्व तैयारी क्यों नहीं करता? शहडोल शहर का एक-एक इलाका पानी में डूबा है और जनता प्रशासन की ओर मदद की उम्मीद लगाए बैठी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE