BREAKING NEWS
NEWS : मथुरा तालाब पंचायत में आयोजित हुआ ग्रामीण.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुविधा बना मजाक, नहीं मिली.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में रॉकेट लर्निंग कार्यक्रम के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में व्यापारी से मारपीट,लूट के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<     मोहर्रम की 9वीं रात कसरावद में निकले पारंपरिक.. <<     मंदसौर में निर्जला एकादशी की धूम, खाटू श्याम.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का गोधाम बालाजी मंदिर क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी.. <<     KHABAR : विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल विवाद,.. <<     KHABAR : दलित परिवार पर हमले के मामले में भीम आर्मी.. <<     NEWS : धर्मसभा में महासाध्वी धैर्य प्रभा जी ने.. <<     NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2025, 12:44 pm
KHABAR : बच्चों के स्वास्थ्य सुधार और कुपोषण उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, नपाध्यक्षा गुर्जर ने किया स्टॉप डायरिया सह दस्तक अभियान का शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। बच्चों के स्वास्थ्य सुधार और कुपोषण उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्टॉप डायरिया सह दस्तक अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने जिला चिकित्सालय से 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को विटामिन ए घोल पिलाकर इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। 
शुभारंभ के अवसर पर रमा देवी गुर्जर ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके तहत 5 वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। किसी भी बीमारी का पता चलने पर सरकार द्वारा उनका निशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के लिए प्रदान की जा रही सुविधाओं पर जोर दिया, जिसके तहत ऐसे बच्चों को 14 दिनों के लिए अस्पताल (एनआरसी) में भर्ती कर निःशुल्क दवाएं और भोजन प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से लाने-ले जाने की सुविधा भी मिलेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि यह दस्तक अभियान 16 सितंबर तक पूरे जिले में चलाया जाएगा। अभियान में 1 लाख 51 हजार 570 बच्चों की जांच करना है। इस अभियान में बच्चों में गंभीर कुपोषण, एनीमिया, निमोनिया, निर्जलीकरण और अन्य संक्रमणों की पहचान कर उनका तुरंत उपचार और रेफरल सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बच्चों को विटामिन ए घोल पिलाया जाएगा और ओआरएस पैकेट व जिंक टैबलेट का वितरण भी किया जाएगा। शिशु रोग विशेषज्ञ एवं सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत ने महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सलाह देते हुए बताया कि 6 माह तक के बच्चों को केवल माँ का दूध पिलाना चाहिए और 6 माह के बाद ऊपरी आहार शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने बच्चों के पूर्ण टीकाकरण और निमोनिया होने पर तत्काल अस्पताल में उपचार कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. रावत ने सभी कुपोषित बच्चों से जिला चिकित्सालय सहित जिले में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्रों में भर्ती होकर उपचार प्राप्त करने की अपील की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE