रतलाम। ज़िले के आलोट क्षेत्र के ग्राम विक्रमगढ़ में मंगलवार रात एक मामूली मोटरसाइकिल मोड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जलोडिया निवासी किसान प्रहलाद सिंह साईं जब डेयरी से दूध देकर रात 8 बजे घर लौट रहे थे, तभी लाला पिता कालू खां, अरबाज पिता कालू खां, खाजू पिता हुसैन खान व उवेश पिता अमजद खान ने रास्ता न देने को लेकर उनसे विवाद किया इस दौरान लाला ने दूध की खाली टंकी से प्रहलाद सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई वहीं खाजू ने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया। मामला बढ़ने पर दशरथ सिंह और लाल सिंह ने बीचबचाव कर स्थिति को संभाला घटना की खबर मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ भी की थाना प्रभारी शंकरसिंह चौहान ने जानकारी दी कि चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बुधवार सुबह पुलिस ने आरोपियों का पैदल जुलूस निकला जिससे क्षेत्र में शांति बनी रहे।