मनासा। नलवा शासकीय विद्यालय में आयोजित निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु साइकिलों का वितरण किया गया। सरकार द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे वे नियमित रूप से अध्ययन कर सकें और शिक्षा के प्रति उनका रुझान और भी अधिक बढ़े। कार्यक्रम के दौरान विधायक मारू ने लाभान्वित विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।