BREAKING NEWS
NEWS : मथुरा तालाब पंचायत में आयोजित हुआ ग्रामीण.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सुविधा बना मजाक, नहीं मिली.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में रॉकेट लर्निंग कार्यक्रम के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में व्यापारी से मारपीट,लूट के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 200 वर्षों की परंपरा के साथ निकला आशूरा का.. <<     मंदसौर में नगर पालिका का बड़ा.. <<     रतलाम के हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान.. <<     BIG NEWS : टीचर कॉलोनी में चोरी से मचा हड़कंप, सूने.. <<     मोहर्रम की 9वीं रात कसरावद में निकले पारंपरिक.. <<     मंदसौर में निर्जला एकादशी की धूम, खाटू श्याम.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का गोधाम बालाजी मंदिर क्षेत्र.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी.. <<     KHABAR : विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल विवाद,.. <<     KHABAR : दलित परिवार पर हमले के मामले में भीम आर्मी.. <<     NEWS : धर्मसभा में महासाध्वी धैर्य प्रभा जी ने.. <<     NEWS : भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     NEWS : मेवाड़ की पावन धरा पर धर्ममय वातावरण में.. <<     NEWS : विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 23, 2025, 4:45 pm
NEWS : हरियाली अमावस्या को देखते हुए दुर्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध, अधिक भीड़ की संभावना से प्रशासन ने लिया निर्णय, वाहनों की पार्किंग के लिए की विशेष व्यवस्था, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गुरुवार को जिले में मनाए जाने वाले हरियाली अमावस्या पर्व पर दुर्ग पर पर्यटकों के काफी संख्या में आने की संभावना एवं पदयात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया व बड़े वाहनों का दुर्ग पर पूर्ण निषेध रहेगा। वाहनों की पार्किंग के लिए शहर में विशेष स्थान चिन्हित किये गए हैं।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में प्रचुर मात्रा में पर्यटन स्थल होने व पर्यटन की श्रेणी में अग्रणी जिला होने की वजह से गुरुवार को मनाये जाने वाले हरियाली अमावस्या पर्व पर जिले के पर्यटन स्थलों पर लोगो की भीड़ अधिक रहेगी। चित्तौड़गढ़ दुर्ग विश्व प्रसिद्ध होने से यहां पर्यटक भारी संख्या में वाहन के साथ आएंगे, जिससे उनके वाहनों से यातायात व कानून व्यवस्था सुचारू रखने एवं पदयात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से हरियाली अमावस्या पर यातायात के पुख्ता प्रबंध करते हुए दुर्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध किया गया है। इस अवसर पर किसी प्रकार की कोई दुघर्टना घटित ना हो और कानून व्यवस्था प्रभावीत ना हो इसके लिए हरियाली अमावस्या को देखते हुए दुर्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों पर रोक लगाई गई है। 
पुलिस उप अधीक्षक यातायात रामेश्वर लाल के अनुसार दुर्ग पर जाने वाले दुपहिया, तिपहिया व चौपहिया वाहनों को पाडन पॉल से आगे नहीं जाने दिया जाएगा, हरियाली अमावस्या इस बार अधिक पर्यटकों को आवाजाही के दृष्टिगत प्रातः7 बजे से रात्रि 10 बजे तक पाडनपोल से दुर्ग पर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन पुर्ण रूप से बंद रहेगा। दुर्ग भ्रमण पर आने वाले आमजन के वाहनो दोपहिया वाहनों की पार्किंग इन्कम टेक्स ऑफिस के सामने रहेगी। वहीं चौपहिया वाहन, पिकअप, ट्रैक्टर, बसें व अन्य बड़े वाहनों की पार्किंग ईनाणी सिटी सेंटर में रहेगी। उन्होंने आमजन से यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE