अशोकनगर। कलेक्टर आदित्य सिंह ने आज तहसील अशोकनगर क्षेत्र के अमाही तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब के कैचमेंट एरिया एवं जलभराव क्षमता के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अमाही तालाब से निकलने वाली पानी की छरार तक पहुंचने के लिए मार्ग को यथाशीघ्र दुरुस्त कराए जाने के निर्देश जनपद सीईओ अशोकनगर को दिए।
तो वही आपको बता दे अशोकनगर जिले अंतर्गत आने वाला यह तालाब काफी बड़ा है और इस साल अधिक वर्षा होने से यह तालाब जल्दी भर गया और इसकी छरार चलने लगी है। जिससे लोग यहां काफी संख्या में नहाने ओर पिकनिक मनाने आ रहे हैं। तालाव पर कई घटनाएं भी हो चुकी है इसीलिए उनकी सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए मेंन रास्तों पर बैरिकेडिंग करवाई गई है। और तालाब तक पहुंच मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।