BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 1:41 pm
KHABAR : जेपी में कार्डियक के बाद डेंटल यूनिट का टेंडर निरस्तरू​​​​​​, 6 करोड़ का प्रोजेक्ट निर्माण शुरू होने के बाद अटका, मरीज एम्स-हमीदिया के भरोसे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी के जेपी अस्पताल में दिला और दांत का उच्च स्तरीय इलाज मिलने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया है। कार्डियक यूनिट के बाद अब डेंटल यूनिट को अपग्रेड करने का टेंडर भी निरस्त कर दिया गया है। इस फैसले से अब मरीजों को हमीदिया अस्पताल और एम्स में ही लंबी कतारों का आगे भी सामना करना पड़ेगा। जेपी में गंभीर दांत संबंधी इलाज जैसे जबड़ा फ्रैक्चर, अकल दाढ़ की सर्जरी या पायरिया जैसी प्रक्रियाओं के लिए मरीजों को नई डेंटल यूनिट देने की स्वास्थ्य विभाग ने घोषणा की थी। जो टेंडर निरस्त होने के साथ टूटती नजर आ रही है।


बता दे, पहले कार्डियक यूनिट का टेंडर निरस्त होने पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इसके पीछे टेंडर में तकनीकी समस्या को कारण बताया था। साथ ही, आमजन को भरोसा दिलाया था कि जल्द नया टेंडर किया जाएगा। जिससे मरीजों को जेपी अस्पताल में ही दिला के रोगों का संपूर्ण इलाज मिल सकेगा।


6 करोड़ की थी योजना
दो साल पहले डेंटल यूनिट को अपग्रेड करने के लिए 6 करोड़ रुपए की योजना तैयार की गई थी। इसका प्रस्ताव जेपी अस्पताल प्रबंधन द्वारा तैयार किया गया था। जिसे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंजूरी दी थी। इसमें 55 मॉडर्न मशीनें और उपकरण लगाने, अलग ओटी और वार्ड तैयार करने के साथ नई डेंटल क्लिनिक में उन्नत सर्जरी शुरू करने का प्रस्ताव था। निर्माण कार्य की शुरुआत भी हो चुकी थी, लेकिन अचानक मशीनों की खरीदी से जुड़ा टेंडर निरस्त कर दिया गया।


मरीजों की बढ़ती दिक्कतें
वर्तमान में डेंटल विभाग में कोई स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद नहीं है। केवल रूट कैनाल, फिलिंग और दांत निकालने जैसी बेसिक सेवाएं ही मिल रही हैं। कई बार इन छोटी प्रक्रियाओं के लिए भी मरीजों को 2-3 हफ्ते इंतजार करना पड़ता है। रोजाना ओपीडी में आने वाले 4 से 5 मरीजों को जटिल प्रक्रियाओं के लिए रेफर कर दिया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE