वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 1:48 pm
KHABAR : पीएम श्री नवोदय विद्यालय में बालक-बालिका छात्रावास का उद्घाटन, वर्चुअल जुड़े केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, 96 छात्र-छात्राओं को मिलेगी सुविधा, पढे़ खबर 

Share On:-

उमरिया। अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025 के कार्यक्रम में उमरिया जिले को सौगात मिली है। उमरिया जिले के दुब्बार में स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बालक-बालिका छात्रावास और कर्मचारी आवास का वर्चुअली उद्घाटन किया गया।


केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वर्चुअली माध्यम से लगभग 4 करोड के 72 सीट के बालक छात्रावास, 24 सीट के बालिका छात्रावास और 4 कर्मचारी आवासों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र राय ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है।


नवोदय विद्यालय में वर्तमान में लगभग 500 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और 35 कर्मचारी कार्यरत हैं। नए छात्रावासों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही कर्मचारी आवासों के निर्माण से स्टाफ की आवास संबंधी समस्या का भी समाधान होगा।


कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर रीता डेहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुज पटेल, विद्यालय के प्राचार्य वीरेंद्र राय के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चे भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE