वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 3:27 pm
KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की जनसुनवाई तक पहुंची शासकीय भूमि की धोखे से बिक्री और अवैध कब्जे की शिकायत, गोपाली, उनके पुत्र और पत्नी पर लगाया आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में शासकीय भूमि की धोखे से बिक्री और उस पर अवैध कब्जे का एक मामला सामने आया है। विष्णू कुमार शर्मा नामक व्यक्ति ने नीमच कलेक्टर को शिकायत दर्ज कराई है कि दुदरसी निवासी गोपीलाल पिता भेरुलाल खारोल ने उन्हें शासकीय सर्वे नंबर 860 से लगी लगभग 0.40 हेक्टेयर भूमि को 5.64 लाख में बेच दिया। 
आरोप है कि गोपीलाल, उनके पुत्र अमृतलाल और पत्नी बादामी ने धोखाधड़ी कर यह कृत्य किया। शिकायतकर्ता ने विक्रय अनुबंध पत्र संलग्न करते हुए कलेक्टर से गोपीलाल और उनके परिवार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने और संबंधित शासकीय भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराकर शासन के कब्जे में लेने की मांग की है। मामले में प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई अपेक्षित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE