छतरपुर। जिला के ग्राम निवारी निवासी संतोष अहिरवार ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एक शिकायती आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया गया कि वह अपने दिवंगत पिता के खाते से ट्रांसफर होने वाली राशि प्राप्त करने के लिए कई बार सचिव के पास गया, लेकिन सचिव द्वारा ष्सिजरा खानदान में हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे हैं।
संतोष अहिरवार ने बताया कि बैंक मैनेजर ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जब तक सचिव द्वारा उक्त खानदान में हस्ताक्षर नहीं किए जाते, तब तक राशि का ट्रांसफर संभव नहीं है। युवक ने सचिव पर टालमटोल और परेशान करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने कलेक्टर महोदय से मांग की है कि सचिव को निर्देशित किया जाए कि वह तुरंत आवश्यक हस्ताक्षर करें, जिससे उसे अपने पिता की मृत्यु के बाद की राहत राशि प्राप्त हो सके।