BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रही सुमन कुंवर राणावत, परिवार में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में व्यापारियों से कमर्शियल टैक्स,.. <<     KHABAR : महाकाल वीआईपी रूट पर ऑटो-ई-रिक्शा.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में ड्रग्स माफिया की 2.10 करोड़ की.. <<     KHABAR : पथरिया नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : आज साल की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी होने पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पीएचई व जल निगम के अधिकारियों के साथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भक्तों के दान से भरा बाबा महाकाल का खजाना,.. <<     KHABAR : नेमीचंद नाहटा पंचतत्व में विलीन,.. <<     मुरैना में 'सेफ क्लिक अभियान 2.0' की गूंज, बैंक.. <<     NEWS : सुख सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामाजिक.. <<     NEWS : नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने.. <<     NEWS : 16 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के विक्रय पर.. <<     खरगोन में जर्जर मकानों पर चला नगर पालिका का.. <<     खरगोन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत बैंक और स्कूल.. <<     रतलाम के जावरा में गौ रक्षकों के समर्थन में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2025, 3:49 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की जनुसनवाई, 95 आवेदकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सभी तहसीलदार रोजाना राजस्‍व न्‍यायालयों में प्रकरणों का निराकरण करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी प्रतिदिन तहसील न्‍यायालयों में नियमित रूप से बैठकर, राजस्‍व प्रकरणों की सुनवाई करें और उनका निराकरण करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए दिए। जनसुनवाई में बासखेड़ी की गुड्डीबाई को उसके खाते की जमीन पर कब्‍जा दिलाने के निर्देश तहसीलदार नीमच ग्रामीण को दिए। उन्‍होने हाल मुकाम भरभडिया निवासी वरदीबाई के आवेदन पर उसकी कुचड़ौद में स्थित कृषि भूमि का सीमांकन करवाने के निर्देश भी तहसीलदार नीमच ग्रामीण को दिए।

कलेक्‍टर ने सभी राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश दिए, कि ग्राम कोटवार संबंधित गांव के निवासरत आवेदकों को ही नियुक्‍त किया जाए। कोटवार नियुक्ति की समीक्षा कर, यह देखे, कि किसी अन्‍य गांव के निवासी को तो किसी गांव में कोटवार नियुक्‍त नहीं किया गया है, यदि कही ऐसा हुआ हो, तो स्‍थानीय निवासी को ही कोटवार नियुक्‍त करें।

जनसुनवाई में चम्‍पी निवासी दिव्‍यांग महिला शांतिबाई ने कलेक्‍टर से अनुरोध किया, कि उसके भाईयों ने उसका पैतृक मकान बेच दिया है और उसे उसके हिस्‍से के रूपये भी नहीं दिए है। इस पर तहसीलदार नीमच ग्रामीण को शांतिबाई के आवेदन पर तत्‍काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए 95 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं और उनका समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एडीएम लक्ष्‍मी गामड, एसडीएम संजीव साहू, डिप्‍टी कलेक्‍टर्स एवं सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में भाटखेडी बुजुर्ग के दुर्गेश राव, नई सुण्‍डी के किशोर रावत, जगेपुर मीणा के लालाराम, बिसलवास कलां की गीताबाई, केलुखेड़ा के बालुराम, जावी के सूरजमल, दीपुखेडी के गोवर्धनलाल, दारू के सेवा, सोनियाना के शंभुलाल, कनावटी की रिंकीदेवी, गिरदौड़ा की भंवरीबाई, बर्डा(गादोला) के मदनलाल, एकता नगर बरूखेड़ा रोड नीमच के चंद्रेश सेन, खरखेड़ी के मनोहर लाल, ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

इसी तरह सेमली चंद्रावत की सुगनाबाई, नयागांव के दिनेश, महेन्‍द्रसिह, गुठलाई की कांताबाई, ढाबी के मांगीलाल, भोलियावास की चंद्रीबाई, जाजू गंज नीमच के सलीम खान, लसुडिया के मुकेश, खेड़ली की कुशलबाई, धोकलखेड़ा के भंवरलाल, बिसलवासकलां के बंशीलाल, बंगला नं.59 नीमच की कविता, बघाना के विष्‍णु कुमार, सुरजना के रामसुख, ब.न.60 नीमच की रविताबाई, ग्‍वालटोली नीमच के कमल, पटवा कॉलोनी नीमच के शेख फारूख ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए। जिस पर कलेक्‍टर चंद्रा ने प्राप्‍त आवेदनों पर समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE